August 25, 2026 16:17:00

कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा पर एफआईआर करवाने को अकाली नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत

Dec31,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा की वीडियो वायरल मामले में सियासत गर्माती जा रही है।  बीते दिनों एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने रंधावा पर सख्त कार्रवाई के  हुक्म जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि अगर वीडियो में सुखजिंदर रंधावा दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी को लेकर लुधियाना में सीनियर अकाली नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल की ओर से अकाली दल के वफद को साथ ले लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें उन्होंने मांग की कि सुखजिंदर रंधावा पर केस रजिस्टर्ड किया जाए। वही मीडिया को जानकारी देते हुए सीनियर अकाली नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ लुधियाना पुलिस कमिश्नर को एक दरखास्त देते मांग की गई है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा के ऊपर केस रजिस्टर्ड किया जाए। वहीं उन्होंने मौजूदा कैप्टन सरकार से मांग की कि रंधावा को कैबिनेट से इस्तीफा दिलवाया जाए। 

Akali-Dal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us