August 27, 2026 04:19:11

राम नाम बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर करने वाला-नरेश सोनी

Dec22,2019 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  प्रातः काल की सभा में  श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) ने साधकों के लिए गुरुजनों से सभी के शुभ और मंगल की प्रार्थना की। नरेश सोनी जी ने कहा कि राम नाम की महिमा अपरंपार है। मन जब धैर्य को छोड़ जाए तो राम नाम के जाप से मन को शांति मिलती है। राम नाम बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर करने वाला है। श्री राम के इस दरबार से कोई खाली हाथ नही जाता। बात केवल विश्वास और भरोसे की है। जितना विश्वास, भरोसा सुदृड़ होगा राम कृपा उतनी शीघ्र होगी। जब  भक्ति के भाव जागृत होते हैं तभी राम नाम की लगन लगती है। जिस के ऊपर राम की कृपा होती है उसी का मन सत्संग में जाने को करता है। श्री राम से मेल की व्याकुलता ही लगन कहलाती है। जब मन में श्री राम के मेल का भाव जागृत हो तो व्यक्ति गर्मी सर्दी नही देखता। चाहे सारा जग विरोधी हो जाये तो भी राम नाम का उपासक घबराता नही। जिस को राम नाम की लो लग जाये वह हज़ार कोस चल कर संत के पास सत्संग में जाता है। उस का मन सत्संग को छोड़ कही और नही लगता। जिस को यह ज्ञान हो जाये की नाम में नामी निवास करता है वह भव सागर से सहज से पार हो जाता है। हमें परमेश्वर का भी सदैव शुकराना करना है जिस ने यह अनमोल मानव जीवन हमें दिया है। जब परमेश्वर का आह्वान किया जाता है तो केवल उस की ओर ध्यान देना चाहिए। सत्संग में और जाप के समय मन को इधर उधर नही भटकाना है। हमें मानव जीवन बड़ी दुर्लभता व् सीमित समय के लिए  मिला है। हर पल हमारा समय कम हो रहा है। इसलिए मनुष्य को इस बहुमूल्य व् सीमित समय को परोपकार में, सेवा में और प्रभु के सिमरन में लगाना चाहिए, क्योंकि अंत काल में केवल राम नाम ही सहारा देने वाला है। भाई साहिब  ने सूचित किया की नववर्ष 2020 के उपलक्ष्य पर विशेष सत्संग बुधवार, 1 जनवरी 2020 को सांय 7:00 से 8.15 बजे तक श्री रामशरणम् आश्रम, किचलू नगर, लुधियाना में होगा और "84 घण्टे" का अखंड जप-यज्ञ का शुभ आरम्भ् भी बुधवार 1 जनवरी 2020, सांय 7:00 से 8.15 बजे की सभा में होगा। जिस की पूर्णाहुति 5 जनवरी 2020 रविवार को प्रातः 9-00 बजे से 10-30 बजे तक श्री रामशरणम् आश्रम, किचलू नगर, लुधियाना में होगी।

Sri-ramsharnam-




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us