August 27, 2026 04:17:38

चित कामनाओं को प्रभु अवश्य पूर्ण करते हैं- सोनी जी

Dec6,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  नरेश सोनी  (भाई साहिब) ने कहा कि जो भी  श्रद्धा, विश्वास और भरोसे के साथ श्री राम की शरण में आता है प्रभु उस की प्रार्थना सुनते हैं और स्वीकार करते हैं। हमें अपनी सभी चिताएं श्री राम पर  छोड़ कर निश्चिंत रहना चाहिए। हमारे पुण्य कर्मों के परिणाम स्वरूप ही संतो का संग और सत्संग मिलता है। जो भी सत्संग में आता है उस की उचित कामनाओं को प्रभु अवश्य पूर्ण करते हैं। बात कवेल भरोसे की है। जितना भरोसा और विश्वास सुदृढ़ होगा उतनी शीघ्र कृपा होगी, उतनी शीघ्र प्रार्थना सुनी जाएगी। जब अपने कर्मो को देखते हैं, तो अपने आप से ग्लानि होती है, पर जब महाराज की कृपा को देखते है तो लगता है हमारे जैसा भाग्यशाली कोई नहीं है। प्रभु हमें विश्वास है कि हमारी पीड़ाओं को आप दूर करेंगे। हम दान कर सकें इस के लिए हमें प्रभु से अच्छा रिज़्क़ माँगना है, हम सेवा कर सकें इस के लिए अच्छा स्वस्थ माँगना है ।  भाई साहिब  ने सूचित किया कि पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की कृपा से पूज्य बड़े पिताजी  श्री भगत हंसराज जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य श्री कृष्ण जी महाराज (पिताजी) एवं पूज्य श्री रेखा जी महाराज (माँ जी) के पावन सानिध्य में श्री राम शरणम् आश्रम, गोहाना में 90 दिवसीय जप यज्ञ रविवार 08 दिसंबर 2019 को आरम्भ होगा। जप यज्ञ के शुभ आरम्भ पर विशेष सत्संग प्रातः 10-30 से 12-00 बजे तक श्री रामशरणं गोहाना में होगा।

Sri-Ramsharnam-




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us