August 27, 2026 04:18:12

राम नाम के जाप से बड़े से बड़ा पापी भी तर जाता है- नरेश सोनी जी

Jan2,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  नव वर्ष की "प्रथम सभा" में  नरेश सोनी जी (भाई साहिब) ने परमपिता परमात्मा एवं गुरुजनो से सभी के भले के लिए प्रार्थना करते हुए श्री अमृतवाणी जी के पाठ से सभा का आरम्भ किया और प्रभु श्री राम से उन के नाम का दान और राम नाम का प्यार मांगा और प्रार्थना कि हे प्रभु श्री राम हमें अपनी भक्ति और ज्ञान प्रदान कीजिएगा। हमें ज्ञानी भक्त बनाइयेगा। हमें अपने नाम का विश्वास और भरोसा प्रदान कीजिएगा। नरेश सोनी जी ने परमपिता श्री राम एवं गुरुजनों के चरण कमलों में प्रार्थना करते हुए कहा कि वर्ष 2020 सब के लिए मंगलमय हो, आप की कृपा एवं आशीर्वाद से हम अपने अंदर प्रेम व भक्ति रूपी दीप जला कर आप के एवम् प्रभु श्री राम जी के प्रेम के पात्र बन सके। नव वर्ष की प्रथम प्रभात से हमारा जीवन भी बदले। गुरुजनों का आशीर्वाद सदा सदा हम सब को प्राप्त होते रहें।गुरुजनों की कृपा से आज हमारी एक पहचान है। हमने देखना है कि सत्संग में आने से पहले हमारी क्या हालत थी और आज क्या है। प्रभु श्री राम बहुत दयालु और कृपालु हैं। अगर हम विश्वास और भावना से उन के पास जायेगे तो वह हमारे बड़े से बड़े अपराध को क्षमा कर देगें। राम नाम एक तारक मंत्र है। इस के जाप से बड़े से बड़ा पापी भी तर जाता है। राम नाम दुख भंजन है। कष्ट क्लेश और दुख के समय हमें केवल राम नाम की टेक लेनी है। प्रभु श्री राम चींटी को कण भर और हाथी को मन भर देतें हैं। वह हमारी उचित मनोकामनाओ को आवश्यक पूर्ण करेंगे। हमें सदैव सात्विक अन्न और जल को ग्रहण करना है। क्योंकि जैसे खाओगे अन्न वैसे होगा मन और जैसा पियो गे पानी वैसी होगी वाणी। परमेश्वर अपने भक्तों के हमेशा साथ रहता है। आज हमने यही संकल्प लेना है कि हम सब अपने अंदर गुणों को जागृत करें व निर्भय होकर परमेश्वर के कार्य करें। हमने नव वर्ष में यह प्रण लेना है कि हम से आज तक जो जो गलतिया हुई है उन को हम दोहरायेंगे नही और अपने जीवन को सत्संग और सेवा में लगाएंगे। हम ने हर पल प्रभु का शुकराना करना है जिन्होंने हमें यह अनमोल मानव जीवन दिया है।सोनी ने "84 घण्टे" के अखंड जप-यज्ञ का शुभ आरम्भ् किया और कहा कि राम नाम का जाप सब कष्टों को हरने वाला है। राम नाम के जाप से सब प्रकार की रुकावटें दूर हो जाती हैं। राम नाम सुखों की खान है। राम नाम की जोत मन में जगाने से संकट बड़ी सरलता से नष्ट हो जाते हैं। उन्हों ने कहा कि इस जप-यज्ञ का उद्देश्य है। 84 घण्टे के इस अखंड जप यज्ञ की पूर्णाहुति 5 जनवरी 2020 रविवार को प्रातः 9-00 बजे से 10-30 बजे तक श्री रामशरणम् आश्रम, किचलू नगर, लुधियाना में होगी।

Sri-Ramsharnam-




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us