August 25, 2026 13:37:49

दूसरों को दोषों को देखने की बजाय अपने दोषों को देखे इंसान- नरेश सोनी

Jan17,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना प्रार्थना सभा में  श्री नरेश सोनी जी (भाई साहिब) ने परम पिता परमात्मा व पूज्य गुरु जनों के चरणों में सभी साधकों  के लिए कृपा और आशीर्वाद माँगा।  सोनी जी ने कहा कि : प्रभु श्री राम हमारी प्रार्थना को सुनते हैं और स्वीकार करते हैं। प्रभु के पास मांगने के लिए बाल भाव से आना चाहिए।  जो भी प्रभु के पास बाल भाव से आता है प्रभु श्री राम उस की सभी उचित मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करते हैं। प्रभु से सदैव उन की कृपा ही माँगनी चाहिए। जब भी कोई मुसीबत आये तो हमें श्री राम नाम का ही सहारा लेना है। जिस का साथी श्री राम हो उसे किसी भी बात का भय नही होना चाहिए। जो भी भरोसे के साथ राम नाम का जाप करता है, श्री राम सदैव उस का साथ देतें है इस में किसी प्रकार का संशय नही करना है। प्रार्थना सभा में प्राश्चित के भाव से आना है। अपने द्वारा जाने अनजाने या कामनाओं के अधीन हो कर हुई गलतियों को सुधारना है। जो व्यक्ति अपनी गलती को मानता है और प्रभु से उस के लिए क्षमा याचना करता है, प्रभु श्री राम उसे अवश्य क्षमा कर देते हैं। हमें दूसरों के दोषों को न देखते हुए अपने दोषों को देखना है और उन के लिए प्रभु से प्रार्थना सभा में आ कर क्षमा याचना करनी है। राम नाम के जाप, सेवा और भक्ति में अपने मन को लगाना है। कामनाओ के पीछे भागने से कभी भी शांति नहीं मिलती है। हमें कभी अपने कर्तापन का अभिमान नहीं करना चाहिए। भगवान के आगे सदा समर्पण करना है। साधक में सादगी होनी चाहिए और उस की कमाई पवित्र होने चाहिए। हमें सदैव परमेश्वर से उस की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। परमेश्वर है और वह हमारी प्रार्थना सुनता है, इस का हमें पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। इसलिए अपने मन में विश्वास की जोत को जगाना है। विश्वास पूर्ण भक्त सदैव यही भाव मन में रखता है कि वही एक परमेश्वर मेरे दुखों को दूर करने वाला है,मेरे कष्टों को हरने वाला है और यही प्रार्थना करता है- मुझे भरोसा राम तू, दे अपना अनमोल। रहूँ मस्त निश्चिन्त मैं, कभी न जाऊं डोल।।

Shri-Ramsharnam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us