August 26, 2026 14:27:14

गुरु ही हमें श्री राम से मिला सकते है- नरेश सोनी

Feb21,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना वीरवार की "प्रार्थना सभा" में नरेश सोनी (भाई साहिब) जी ने परम पिता श्री राम एवं पूज्य गुरु जनों के चरणों में साधकों के लिये मंगल प्रार्थना की व कहा कि सभी पर श्री राम एवं गुरुजनों की कृपा बनी रहे। सभी के घरों में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे। सब को अच्छा स्वस्थ मिले,अच्छा रिजक मिले। मेरे राम आप हमारी प्रार्थना को सुनेंगे और स्वीकार करेंगे हम इसी आशा और विश्वास के साथ आप के दर पर आये हैं। प्रभु आप हमारे द्वारा जाने अनजाने में हुई भूल चूक को क्षमा कर देना। नरेश सोनी जी ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हमें गुरूजनों से राम नाम की सम्पत मिली। राम नाम हमारे जीवन से अंधकार को दूर हटा कर उजाले को लाता है। गुरु ही हमें श्री राम से मिला सकते है। इस लिए हमें मन को सदैव गुरु के चरणों में लगाना है। भक्ति और सेवा भाव से ही हम गुरू को रिझा सकते हैं। हमें हर समय प्रभु का शुकराना करना है। हमें तो केवल शुभ कर्म करने हैं। फल को प्रभु पर छोड़ देना है। प्रभु ने अच्छा या बुरा जो भी दिया है उस की कृपा का फल समझ स्वीकार करना है। उस से जब भी माँगना है तो बाल भाव से माँगना है। प्रभु को हमारी सभी बात की खबर है। उस के किये में कभी किन्तु परंतु नही करना है। जीवन है, सुख और दुख तो आएंगे ही। हम प्रभु से हर समय कुछ न कुछ मांगते रहते है, पर यह नही देखते की हमारी मांग उचित है या अनुचित। जब हमारी मांग पूरी नही होती तो हमारा विश्वास डावा डोल जाता है। पर यह विश्वास रखना है कि प्रभु बहुत दयालु हैं और जो उचित होता है वह हमें अवश्य दे देते है। उनकी कृपा सब पर बरसती है। हमें अपने विश्वास को कभी कमज़ोर नही होने देना है। मुश्किल समय में हमे परमात्मा से अपने द्वारा हुई गलतियों को क्षमा करवाने के लिए सत्संग में आ कर प्रार्थना करनी चाहिए। प्रार्थना सभा में आ कर आत्म निरीक्षण करने से ही हमें पता चलता है की हम ने अपने जीवन में कोई पुण्य कर्म किये हैं या नही।

Shri-Ramsharnam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us