August 25, 2026 14:17:42

कामनाओं के पीछे भागने से कभी शांति नहीं मिलती- नरेश सोनी

Jan24,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना प्रार्थना सभा में श्रद्धेय श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) ने परम पिता परमात्मा श्री राम के श्री चरणों में सभी साधकों के सुखी, स्वस्थ और सन्मानित जीवन के लिए प्रार्थना की और पूज्य गुरूजनों का आशीर्वाद मांगा।  नरेश सोनी  (भाई साहिब) ने कहा कि: प्रभु ने हमारे पर जो जो रहमतें की हैं उन के लिए हमें प्रभु श्री राम का सदैव शुक्रगुज़ार रहना है। अज्ञानता में हम प्रभु कृपा से हमें जो मिला है उस को अपनी मेहनत का फल समझने लगते हैं। लाखों लोग ऐसे हैं जिन को दो समय की रोटी भी नही मिलती। यह तो श्री राम की ही कृपा है जो हमें जीवन में इतनी सुख और सुविधाएं मिली हैं। यह देखना है कि सत्संग में आने से पहले हमारा जीवन कैसा था और अब कैसा है। जीवन में सुख आये या दुख आये हर समय राम नाम का सिमरन करते रहना है। सत्संगति, संतों का संग और सत्संग का मिलना पुण्य कर्मों का परिणाम होता है। प्रार्थना सभा में आ कर प्रभु को अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए कहना है और प्रार्थना करनी चाहिए कि मेरे राम मेरी उचित मनोकामनायों को पूर्ण कीजिएगा। अपने मन को सदैव राम नाम के जाप व गुरु चरणों में लगाना है। मन जैसा होता है जग वैसा ही लगता है। यदि हमारे मन अच्छा होगा तो हमारे लिये जग भी अच्छा होगा। इसलिये हमें अपने मन व व्यवहार को अच्छा रखना है। कामनाओ के पीछे भागते रहने से कभी भी शांति नहीं मिलती है। हमें कभी अपने किये कर्मो अभिमान नहीं करना चाहिए। अपने सभी कर्मो को भगवान के समर्पण कर के करना चाहिए। साधक में सादगी होनी चाहिए और उस की कमाई पवित्र होने चाहिए। हमें सदैव परमेश्वर से अपने द्वारा जाने अनजाने में हुई भूलचूक को क्षमा करवाने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। परमेश्वर है और वह हमारी प्रार्थना सुनता है, इस का हमें पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। हमें अपने मन में विश्वास की जोत को जगाना है।

Shri-Ramsharnam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us