August 25, 2026 13:34:28

श्रद्धा व निस्वार्थ भाव से प्रार्थना करने वालों की हर मनोकामनाओं की पूर्ति करते है श्री बालाजी महाराज :- अशोक जैन

Jan29,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना   सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में संध्या चौंकी का आयोजन किया गया। जिसमें रवि कक्क्ड़ एंड पार्टी (जालंधर)ने अपने भजनों के माध्यम से पवित्र दरबार में हाजिरी भर कर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके साथ प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया चंचल ने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी के चरणों में हाजिरी लगाई।मंदिर में भंडारे की सेवा का सौभाग्य सनी परिवार को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि श्री बालाजी जी के चरणों में श्रद्वा व् निस्वार्थ भावना के साथ पूर्ण मन के साथ प्रार्थना करें और हमारा ऐसा विश्वास है कि श्री बालाजी महाराज उनके हर भाव हर मनोकामना की पूर्ति करते है और इस पवित्र सिद्व दरबार से असंख्य भक्तों की झोलियाँ बालाजी भगवान ने भरी है और उनके कष्टों का निवारण हुआ है. पवित्र दरबार में कृष्ण गोपाल वि,दविंदर शर्मा व् अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत प्रधान अशोक जैन व् पदाधिकारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंदिर संकीर्तन मंडली के भजन गायक बलजीत सिंह पीता व् रोहित डंग ने भजनो के माध्यम से मंदिर के आचार्यों द्वारा सभी दरबारों में भोग लगाया गया पवित्र श्री बालाजी महाराज का ध्वज लहराया गया व् श्री मेहंदीपुर बालाजी व् सालासर श्री बालाजी धाम के पवित्र छींटे आये भगतों पर दिए गए।मंदिर के आचार्यों द्वारा विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया व् उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर अमृत लाल वर्मा,सोमनाथ मड़कन,ऋषि जैन,अमन जैन,अनुज मदान,अरविन्द टिल्लू,ज्योति गुप्ता,संजय गुप्ता,सतीश डंग, सन्दीप धमीजा,भारती सोनी,मदन लाल मदान,नवल जैन,निशांत चोपड़ा,विश्वनाथ सेठी,नरिंदर नंदू ,बलजीत सिंह पीता,रोहित डंग,सुनील कुमार,दीपक घई,अशोक गुप्ता,आदि उपस्थित हुए।

Shri-Bala-Ji




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us