August 27, 2026 16:17:08

जब भी कोई बालाजी के पास आता है उसकी जिंदगी के बारे न्यारे हो जाते हैं- संत राम जिंदल

Nov14,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना श्री बाला जी सेवा परिवार की ओर से श्री बाला जी चौंकी का आयोजन शास्त्री नगर स्थित जंजघर में संत राम जिंदल जी की अध्यक्षता में किया गया। चौंकी में सर्वप्रथम संत राम जिंदल जी ने श्री बाला जी महाराज को माला अर्पण कर आशीर्वाद लिया। चौंकी में भजन गायक सुनील रावत ने भजन " मेंहदीपुर के बाला जी हमें तेरा ही सहारा है,सारे दुःख दूर हुए अब तेरा ही सहारा है "आदि मधुर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान संत राम जिंदल जी ने बताया कि जो भक्त बाला जी के दरबार में सिर ढककर आते है,बाला जी भक्तों की मनोकामना पूरी करते है | जब जब भी कोई बालाजी के पास आता है उसकी जिंदगी के बारे न्यारे हो जाते है ,बालाजी को पाकर मैने सारा जहाँ पा लिया कल तक मेरे मुकदर में जो कुछ भी था आज मुझे कहा से कहा बना दिया ,बालाजी बहुत देते है आप खाली झोली ले कर आओ बहते जाओगे आप एक बार कह दो बाबा मेरी जिंदगी का रास्ता बना दे जिंदगी के इतने ही रास्ते बना देगा पूछिए मत कौन से रास्ते जाना है आओ मिल के बालाजी के दरबार में मुंह मांगी मुरादें पाए खुशिया मिलती है बालाजी के दरबार में झोलियां भरती हैं ,बालाजी के दरबार में | श्री बाला जी की आरती के साथ चौंकी को विश्राम दिया गया। श्री बाला जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए।आयोजकों की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्री बाला जी का दरबार 23 नवंबर को सायं 6 बजे शास्त्री नगर गुरु तेग बहादुर अस्पताल के पास स्थित जंजघर में सजाया जाएगा। इस अवसर पर बृज मोहन जिंदल ,हरि कृष्ण गुप्ता,सतीश मल्होत्रा,शिव नारायण गुप्ता, विवेक जिंदल(बॉबी),श्री बालाजी सेवा संघ के सेवादार आदि उपस्थित थे |

Sri Bala Ji Pariwar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us