September 6, 2026 13:27:16

7 माह बाद पटरी पर अमृतसर-कटरा वंदे भारत: मंत्री बिट्टू ने दिखाई झंडी, बदला रूट; वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत

Jun16,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 7 माह बाद एक बार फिर शुरू हो चुकी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज अमृतसर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का पहले भी संचालन किया जा चुका है, लेकिन रूट में बदलाव के कारण दोबारा शुभारंभ किया जा रहा है। अब यह ट्रेन ब्यास और जालंधर के बजाय सीधे बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। नए टाइम टेबल के अनुसार ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। यह 5:18 बजे बटाला, 5:58 बजे गुरदासपुर, 6:32 बजे पठानकोट और 8:03 बजे जम्मू तवी पहुंचने के बाद रात 9:45 बजे कटरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर दोपहर 11:40 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

अब मंगलवार को भी चलेगी ट्रेन, शनिवार को संचालन बंद

रेलवे प्रशासन के अनुसार पहले यह ट्रेन मंगलवार को संचालित नहीं होती थी, लेकिन नए शेड्यूल के तहत अब इसका संचालन शनिवार को बंद रहेगा। सप्ताह के शेष छह दिनों में यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू के चक्र रखवाल और पंजाब के माधोपुर के बीच पुल निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर 2025 को इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसके दोबारा शुरू होने से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Amritsar-Katra-Vande-Bharat-Back-On-Track-After-7-Months-Minister-Bittu-Flags-It-Off-Route-Changed-Relief-For-Pilgrims-Visiting-Vaishno-Devi




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023