September 6, 2026 13:25:37

सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फैक्ट्री में लगी आग:फायर टीमें बुझाने में जुटीं, 2 घंटे से डाला जा रहा पानी; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Jun22,2026 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर-कपूरथला रोड पर सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग बुझाने में जुट गई हैं। पिछले करीब दो घंटे से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मालिकों को दे दी गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सर्जिकल सामान का निर्माण किया जाता है।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Fire-Breaks-Out-At-A-Factory-In-The-Surgical-Complex-Fire-Crews-Are-Working-To-Extinguish-The-Blaze-With-Water-Being-Sprayed-For-Two-Hours-Short-Circuit-Suspected




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023