September 6, 2026 14:31:30

पंजाब सीएम की फर्जी रिपोर्ट मामले में हरियाणा सरकार करवाएगी जांच, सीएम सैनी बोले- भाजपा निम्न स्तर की राजनीति नहीं करती

Jun24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहे विवाद संबंधी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट मामले में हरियाणा सरकार कार्रवाई करेगी। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला के गांव रोड़ेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में संत बलवंत सिंह जी की बरसी पर आयोजित समागम में कही। सैनी ने यहां माथा टेका और श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सैनी ने बताया कि उन्हें इस मामले की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है। सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में हरियाणा की एक प्रयोगशाला का नाम सामने आया है, जिसके आधार पर कथित रिपोर्ट तैयार होने की बात कही जा रही है। जांच के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका उद्देश्य क्या था। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सैनी ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें संत बलवंत सिंह जी की बरसी पर यहां आने और उनके प्रेरणादायक जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संतों का जीवन समाज को सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

भाजपा गुरु परंपरा का सम्मान करने वाली पार्टी

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इतनी निम्न स्तर की राजनीति नहीं करती कि गुरुओं के नाम पर लोगों की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करें। उन्होंने कहा कि भाजपा गुरु परंपरा का सम्मान करने वाली पार्टी है और गुरुओं का अपमान करने की कभी कल्पना भी नहीं कर सकती। उन्होंने इस पूरे मामले का किसी भी प्रकार से मजाक न बनाने की अपील भी की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरकारे आती जाती रहती हैं। हमें इतिहास बनाना चाहिए। आज में श्री मुक्तसर साहिब की धरती से यह पूछना चाहता हूं कि इस सरकार ने क्या इतिहास बनाया। इन लोगों ने पंजाब का क्या हाल कर दिया है यह सोचना पड़ेगा। ये कहते थे कि युवाओं को रोजगार देंगे। रोजगार देना तो दूर की बात है यहां की इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में पलायन कर रही है। ।

कानून व्यवस्था का बुरा हाल

सैनी का कहना है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सीएम सैनी ने कहा कि मैं आज पवित्र स्थान से विश्वास दिलवाना चाहता हूं कि मोदी जो काम हरियाणा में कर रहे है वह सभी काम हम जीतने के बाद पंजाब में भी करेंगे। लोगों ने फैसला लेना है कि पंजाब को विकसित बनाना है या भ्रष्टाचार की दलदल में पहुंचाना है। हमारी सरकार मोदी के नेतृत्व में बड़े काम कर रही है। महिलाओं को जो रुपए पहले मिलते थे वह भी नहीं मिल रहे। हरियाणा में बुजुर्गों के लिए स्वैमान भत्ता में खुद बटन दबाकर उनके खातों में डालता हूं। हरियाणा में 42 लाख लोगों को सम्मान भत्ता देती है।

Haryana-Government-To-Order-Probe-Into-Punjab-Cms-Fake-Report-Case-Cm-Saini-Says-Bjp-Does-Not-Engage-In-Low-Level-Politics




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023