September 6, 2026 12:58:16

पंजाब में आज सभी Toll Plaza करवाए गए Free, बिना टोल दिए गुजर रहे वाहन

Jul14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड बिल समझौते के विरोध के चलते आज भारतीय किसान यूनियन के संगठनों द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक फ्री कर दिया गया। इसके साथ ही किसानों द्वारा राज्य के सभी टोल जा को फ्री करवाया गया है। इस अवसर पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान यूनियन के नेताओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ फैसला लेते हुए नए-नए समझौते अमेरिका के साथ कर रही है। इस कारण देश का किसान पहले से ही भारी समस्याएं उठा रहा है और अब यह समझौता लागू होने के बाद किसानों को इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। किसानों ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर रही है और वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार फिर से लैंड पुलिंग पॉलिसी लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कोई ऐलान नहीं करेगी तब तक किसान संगठन अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर लगाए गए प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल वसूल नहीं करने दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर एसीपी वेस्ट जितेंद्र पाल सिंह, थाना लडोवाल प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलो सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

All-Toll-Plazas-In-Punjab-Have-Been-Made-Toll-Free-Today-Vehicles-Are-Passing-Through-Without-Paying-The-Toll




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023