September 3, 2026 12:23:37

पंजाब में भाजपा के खिलाफ आप का प्रदर्शन, दंगों के दोषी के संस्कार में शामिल हुए तीन सांसद, कई जगह बैरिकेड तोड़े, जालंधर में पंजाब प्रभारी के कार्यक्रम में पहुंचे

Sep1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में 3 भाजपा सांसदों के शामिल होने को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने 4 शहरों में प्रदर्शन किया। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में आप के वर्करों ने भाजपा का दफ्तर घेरने की कोशिश की। लुधियाना में आप के वर्करों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। वह भाजपा के दाना मंडी स्थित ऑफिस की तरफ बढ़े तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की धक्कामुक्की भी हुई। जब वे भाजपा ऑफिस पहुंचे तो भाजपा वर्कर भी सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे को चैलेंज करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भाजपा वर्करों को दफ्तर के अंदर ही रोककर टकराव टाला। जालंधर में आप के वर्कर भाजपा इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया के पहुंचने से पहले उनके कार्यक्रम वाली जगह लॉयंस क्लब पहुंच गए। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर दी। आप वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उन्हें क्लब के बाहर ही रोक दिया। अमृतसर में आप के वर्कर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर का घेराव करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने आप वर्करों को बैरिकेड पर ही रोक दिया।

1984 के दंगों ने दिए गहरे जख्म
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि 1984 का सिख कत्लेआम पंजाबियों और सिख समुदाय के लिए कभी न भरने वाला गहरा जख्म है। अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए व्यक्ति को भाजपा सांसदों द्वारा इस तरह सम्मान देना सिख भाईचारे के जख्मों पर नमक छिड़कने के बराबर है। भाजपा सांसदों के इस कदम से उसका सिख विरोधी चेहरा सामने आया है। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि इनके 3 महीने रह गए हैं, उसके बाद पंजाब के लोग इन्हें सत्ता से हटाकर बाहर कर देंगे।
---

Aap-Protests-Against-The-Bjp-In-Punjab-Three-Mps-Attended-The-Funeral-Rites-Of-A-Riot-Convict-Barricades-Were-Breached-At-Several-Locations-Party-Workers-Reached-The-Event-Held-By-The-Punjab-In-Charge-In-Jalandhar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023