September 16, 2026 15:43:00
लुधियाना में मामूली बहस के बाद युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घर पर किया पथराव, हालत गंभीर

लुधियाना में मामूली बहस के बाद युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घर पर किया पथराव, हालत गंभीर

Sep1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ढंडारी कलां इलाके में बदमाशों ने अपने दोस्तों के साथ जा रहे युवक को घेरा और उसकी पिटाई कर दी। एक दिन बाद बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और उन्होंने युवक के घर पर अटैक कर दिया। पहले हमलावरों ने वहां आकर उसे ललकारा, जब वो बाहर नहीं आया तो हमलावरों ने उसके घर पर ही ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। युवक ने अपने घर के अंदर से मोबाइल में हमलावरों का वीडियो बना दिया है। हमले में घर के दरवाजे और खिड़कियों के कांच पूरी तरह टूट गए, जबकि अंदर मौजूद परिजनों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय ढंडारी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एक दिन पहले हुई मारपीट के बाद युवक ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर ढंडारी चौकी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। युवक की मां का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पर हमला किया। 

जबरन रंजिश रखने लगे हमलावर
पीडित महिला बिंदु रानी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे राकेश के दोस्तों की इलाके के कुछ लड़कों के साथ किसी मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। राकेश उस विवाद में शामिल भी नहीं था, लेकिन आरोपी पक्ष उसी दिन से रंजिश पालकर बैठा था। रविवार शाम राकेश अपने दोस्तों के साथ बाजार में बैठा था। तभी 8-10 युवक तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड के साथ पहुंचे। आरोपियों ने बिना कोई बात किए राकेश को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Youth-Attacked-With-Sharp-Edged-Weapons-In-Ludhiana-Following-A-Minor-Altercation-House-Pelted-With-Stones-Condition-Critical

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं