September 16, 2026 15:15:14
लुधियाना में मुंशी खिलाफ मामला दर्ज, आठ साल पहले 1.66 लाख की केस प्रॉपर्टी खुर्द बुर्द करने के आरोप

लुधियाना में मुंशी खिलाफ मामला दर्ज, आठ साल पहले 1.66 लाख की केस प्रॉपर्टी खुर्द बुर्द करने के आरोप

Sep2,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की थाना डिविजन नंबर-3 पुलिस ने 8 साल बाद अपने ही थाने में तैनात रहे तत्कालीन पूर्व मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की है। पूर्व मुंशी पर केस प्रॉपर्टी खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर 1.66 लाख रुपए की हेर-फेर के आरोप लगे हैं। यह आरोपी मुंशी वर्तमान में डिसमिस है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 27 अगस्त 2026 को की गई। मामले में थाना डिविजन नंबर-3 की केस प्रॉपर्टी से संबंधित 1,66,160 रुपए थे। आरोप है कि उक्त रकम को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 409 IPC के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत थाना डिविजन नंबर-3 के मुख्य अफसर की ओर से दी गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संबंधित केस प्रॉपर्टी केस नंबर 05, दिनांक 3 जनवरी 2018, धारा 13ए/3/67 जुआ एक्ट और 7(3) लॉटरी एक्ट से संबंधित थी। अब इस केस प्रॉपर्टी को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पूर्व मुंशी मलकीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में बड़ी बात यह है कि 8 साल बाद मामला उजागर होने पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Case-Registered-Against-A-Munshi-Clerk-In-Ludhiana-Accused-Of-Misappropriating-Case-Property-Worth-1-66-Lakh-Eight-Years-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं