October 7, 2026 13:13:21
लुधियाना में 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत, परिजन ने कबड्‌डी प्लेयर पति पर लगाए हत्या के आरोप

लुधियाना में 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत, परिजन ने कबड्‌डी प्लेयर पति पर लगाए हत्या के आरोप

Sep8,2026 | Enews Team | Ludhiana

मुल्लापुर। लुधियाना में 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला हरप्रीत कौर (25) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कबड्‌डी प्लेयर पति एक दिन पहले ही उसे मायके से ले गया था। इसके बाद सोमवार रात उसने नशे में आकर पत्नी को पीटा। फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। इसके बाद रात 2 बजे मायके वालों को फोन कर कहा कि हरप्रीत की तबीयत सीरियस है। जब मायके वाले पहुंचे तो हरप्रीत मंजे पर पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और पैर का अंगूठा भी टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद आरोपी पति और दादा ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह की सच्चाई का पता चलेगा। मायके वालों के मुताबिक मंडी अहमदगढ़ की रहने वाली हरप्रीत कौर की शादी 27 सितंबर 2025 को लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा गांव बुर्ज लिट्‌टां के जसप्रीत सिंह के साथ हुई थी। लड़की ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। वहीं जसप्रीत पंजाब लेवल का कबड्‌डी प्लेयर था। हरप्रीत कौर पिछले कुछ समय से घरेलू झगड़ों को लेकर परेशान थी। लड़की के पिता जगतार सिंह का कहना है कि पति पहले भी बेटी को धमकी देता रहता था।

घरेलू विवाद के चलते मायके गई थी हरप्रीत
मायके वालों के मुताबिक, उसका पति उसे पैसे व दहेज के लिए मारता रहता था। इसी वजह से हरप्रीत अपने मायके गांव घूंघराणा, अहमदगढ़ मंडी चली गई थी। हरप्रीत तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। घटना से एक दिन पहले वह अस्पताल से स्कैनिंग करवाकर आई थी और उसने इस बारे में अपनी मां को बताया था। मायके वालों के अनुसार, रविवार को हरप्रीत का पति जसप्रीत सिंह अहमदगढ़ मंडी आया। वह पत्नी को समझाकर वापस गांव बुर्ज लिट्टां ले आया था। इस दौरान जसप्रीत ने नशा छोड़ने का भरोसा भी दिया था। परिवार के मुताबिक, हरप्रीत के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर परिवार में उम्मीदें थीं।

सोमवार रात पति के नशे में आने का आरोप
मायके वालों का आरोप है कि सोमवार रात जसप्रीत सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद उसने हरप्रीत के साथ मारपीट की और फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चाचा जोगा सिंह के अनुसार, रात करीब 12 बजे उसने बेटी को पीटा। रात करीब 2 बजे मायके वालों को फोन आया कि उसकी तबीयत सीरियस है। हरप्रीत ने सुसाइड की कोशिश की है। हालांकि उसने फंदा लगाया या कुछ खाया, इसके बारे में कुछ नहीं बताया।

3-Month-Pregnant-Woman-Dies-In-Ludhiana-Family-Accuses-Kabaddi-Player-Husband-Of-Murder



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं