September 8, 2026 22:20:18

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में विजिलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेता पकड़ा, पहचान छुपाने के लिए पहने सादे कपड़े, पर्चा दर्ज करने को मांगे थे 40 हजार रुपए

Sep8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में 40 हजार की रिश्वत लेते एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई रिश्वत की रकम लेने के लिए जालंधर बाईपास चौक पर आया था। जहां पर विजिलेंस की टीम ने एएसआई जिंदर लाल को दबोच लिया। विजिलेंस के SSP वरिंदर बराड़ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग समेत शिकायत मिलने के बाद ये ट्रैप लगाया गया था। यह मामला दो पक्षों में झगड़े के बाद क्रॉस केस से जुड़ा है। जिसमें पहले आरोपी एएसआई ने समझौते के नाम पर 50 हजार रुपए लिए। फिर भी दूसरे पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर दी। अब क्रॉस केस करने के बदले 40 हजार रुपयों की मांग की। जिस वक्त आरोपी एएसआई को पकड़ा गया, उसने पेंट और जूते तो पुलिस वर्दी के पहने थे लेकिन ऊपर नॉर्मल टी-शर्ट डाली हुई थी ताकि आम लोग उसकी पहचान न कर सकें। विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना को दी गई शिकायत में रंजीत सिंह निवासी चिट्टी कॉलोनी, गांव भटियां बेट ने बताया कि उसकी पत्नी मनजीत कौर का उनके पड़ोसी अश्वनी कुमार के साथ झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल लुधियाना से अपना मेडिकल करवाया और पुलिस चौकी एल्डिको एस्टेट में शिकायत दी। इस मामले की जांच थाना सलेमटाबरी के अधीन आने वाली इसी एल्डिको चौकी का इंचार्ज एएसआई जिंदर सिंह कर रहा था।

समझौते के 50 हजार वसूले, फिर भी FIR दर्ज की
शिकायतकर्ता रंजीत सिंह के मुताबिक एएसआई जिंदर ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा (समझौता) करवाने के नाम पर पहले 50,000 रुपये की रिश्वत ली। रिश्वत लेने के बावजूद एएसआई ने 31 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता की पत्नी और अन्य के खिलाफ FIR नंबर-119 (BNS की धारा 118(2), 74, 3(5), 351(2) के तहत) दर्ज कर दी।  इसके बाद आरोपी एएसआई ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दूसरे पक्ष (पड़ोसी) के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने के लिए फिर से 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रंजीत सिंह ने आरोपी एएसआई जिंदर सिंह द्वारा रिश्वत मांगने की कॉल रिकॉर्ड कर ली और 8 सितंबर 2026 को विजिलेंस यूनिट लुधियाना की इंस्पेक्टर किरनप्रीत कौर से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। ऑडियो सबूतों के आधार पर विजिलेंस टीम ने तुरंत एक्शन लिया।

रिश्वत की रकम पकड़ते ही विजिलेंस ने दबोचा
इंस्पेक्टर किरनप्रीत कौर के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने एक योजना बनाई। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही एएसआई जिंदर सिंह ने 40,000 रुपए की रिश्वत पकड़ी विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Breaking-News-Vigilance-Bureau-Catches-Asi-Accepting-A-Bribe-In-Ludhiana-He-Was-In-Plainclothes-To-Conceal-His-Identity-And-Had-Demanded-40000-To-Register-A-Case




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023