ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब में जहां आम व्यक्ति 8 से 9 रुपए प्रति यूनिट बिजली दर के लिहाज से महंगें दामों पर बिजली बिल चुका रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीवाली से ठीक पहले किरायेदारों को बिजली के नए तोहफे का एलान बुधवार को किया। अब दिल्ली में किराये रहने वाली पब्लिक बिना मकानमालिक से एनओसी लिए अपने घरों में प्री पैड मीटर लगा पाएगी । इसके लिए उन्हें केवल एक आईडी प्रूफ व किराये की रसीद लाकर देनी होगी। मीटर लगने के बाद किरायेदार 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ उठा पाएंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री किरायेदार बिजली मीटर योजना का नाम दिया गया है।
Arvind Kajriwal announce mukhayamantri keryadar bijli meter yojna