September 8, 2026 17:36:52

अंडरवियर में सोने की पेस्ट बनाकर ला रहा था सोना, एयरपाेर्ट पर गिरफ्तार

Oct11,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भारत में सोने की अवैध तस्‍करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां जितनी चौकन्‍ना हो रही हैं, सोने के तस्‍कर भी नए से नए हथकंडे अपनाने में जुट गए हैं। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर एक बार फिर सोने का एक तस्‍कर पकड़ में आया है। खास बात यह है कि यह तस्‍कर सोने का पेस्‍ट बनाकर अपने अंडरवियर में छिपाकर भारत ला रहा था। कस्‍टम विभाग ने तस्‍कर को गिरफ्तार कर लिया है।  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर एक भारतीय शख्स को गिरफ्तार किया है। यह व्‍यक्ति दोहा से भारत आया था। कस्‍टम विभाग ने इस व्‍यक्ति के पास से 840 ग्राम सोना बरामद किया है। खास बात यह है कि यह व्‍यक्ति सोने को पिघलाकर पेस्ट के रूप में लेकर आया था। इस व्‍यक्ति ने सोने को अपने अंड‍रवियर में छिपाया था। 

Gold smuggler arrest




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023