September 5, 2026 13:19:18

श्री अमरनाथजी गुफा में 5 लाइनों का ढांचा तैयार, एक बार में 125 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Jan27,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। अमरनाथ यात्रा में इस बार श्रद्धालु बिना किसी भीड़ और धक्का-मुक्की के बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। पहले जहां 50 से 60 श्रद्धालु ही कतार में खड़े होकर दर्शन कर पाते थे, वहीं बाकी श्रद्धालु बाबा बर्फानी की एक झलक पाने के लिए गुफा में आपस में ही झगड़ते रहते थे। लेकिन अब श्राइन बोर्ड ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है।

लुधियाना के आर्किटेक्ट नवल ने बताया कि उन्हें बाबा की गुफा में सेवा करने का मौका मिला है। आर्किटेक्ट होने के नाते गुफा में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए अस्थायी लाइनों में खड़े होते थे, जिससे गुफा में माहौल खराब होने का डर रहता था और लोग दर्शन करते समय आपस में बहस करने लगते थे। अब गुफा में 5 विशेष लाइनें बनाई गई हैं। ये लाइनें बाबा भोले शंकर के शिवलिंग से काफी दूरी पर बनाई गई हैं, ताकि एक बार में 100 से ज्यादा श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर सकें। गुफा में गर्मी न लगे, इसके लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। साइबो के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को डिजिटल तरीके से स्क्रीन पर नई गुफा के दर्शन भी करवाए। कुछ और छोटे-मोटे बदलाव भी हैं, जो हर साल होते रहते हैं। आज लुधियाना में भारत की उन सभी भंडारा जत्थेबंदियों को बुलाया गया, जो श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भंडारा आयोजित करती हैं। साइबो के पदाधिकारियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है।

A-Structure-Of-5-Lines-Is-Ready-In-Shri-Amarnathji-Cave-125-Devotees-Will-Be-Able-To-Have-Darshan-At-A-Time




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023