September 5, 2026 12:05:25

महाकुंभ में योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया: संगम पर झाड़ू लगाई, गंगा से कचरा निकाला; समापन के बाद भी मेले में भीड़

Feb27,2025 | Enews Team | Pryagraj

प्रयागराज। 45 दिन तक चले महाकुंभ का कल (26 फरवरी) समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं।महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने अरैल घाट पर झाड़ू लगाई। सभी ने गंगा नदी से कचरा निकाला। गंगा पूजन भी किया, फिर सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। इधर, पीएम मोदी ने 'एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट' शीर्षक से ब्लॉग लिखा। उन्होंने लिखा- इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से...मां यमुना से...मां सरस्वती से...हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। श्रद्धालुओं की सेवा में भी कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।

योगी ने सफाई और स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

योगी ने सफाई और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। कहा- प्रयागराज से जुड़े स्वच्छता कर्मियों को अतिरिक्त 10 हजार रुपए का बोनस देंगे। प्रदेश के स्वच्छता कर्मियों को जो 8 से 11 हजार रुपए महीने के मिलते थे, अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार करेंगे। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ेंगे। योगी और मंत्रियों के कार्यक्रम को देखते हुए कई रास्तों पर पुलिस ने आज भी बैरिकेडिंग कर रखी है। गाड़ियों को मेला क्षेत्र के पास बनी पार्किंग में रोका जा रहा है। बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई। वहीं, पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

Yogi-Ate-Food-With-Sanitation-Workers-At-Mahakumbh-Swept-The-Sangam-Took-Out-Garbage-From-The-Ganga-Crowd-In-The-Fair-Even-After-Closing




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023