September 5, 2026 12:37:17

यूट्यूबर ज्योति Nia की हिरासत में,टेरर कनेक्शन में पूछताछ होगी, आतंकी हमले से पहले पहलगाम-पाकिस्तान गई थी; जासूसी का आरोप

May19,2025 | Enews Team | Haryana

हरियाणा। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। NIA की टीम सोमवार को ज्योति से पूछताछ करने हिसार पहुंची थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई। अब ज्योति से टेरर लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी। इससे पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया। उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। रविवार, 18 मई की रात को भी हिसार पुलिस ज्योति के घर पहुंची थी। वहां छानबीन कर कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

दो बार कश्मीर गई, वीडियो में बॉर्डर फेंसिंग दिखाई

ज्योति पहली बार साल 2024 और फिर इसी साल 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर गई थी। उसने अपने वीडियो में पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर भी दिखाए। इनमें अटारी-बाघा और राजस्थान के थार शामिल हैं। उसने यूट्यूब पर जो वीडियो शेयर किए थे, उनमें भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगी फेंसिंग तक दिखाई दी थी। हिसार पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मार्च में वह पाकिस्तान गई। जांच एजेंसियों को शक है कि वह कश्मीर और बॉर्डर स्टेट में ट्रैवलिंग के लिए गई थी या फिर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा रही थी।

Youtuber-Jyoti-In-Nia-Custody-Will-Be-Questioned-In-Terror-Connection-Had-Gone-To-Pahalgam-Pakistan-Before-The-Terrorist-Attack-Accused-Of-Spying




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023