September 5, 2026 12:36:11

ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन इंजर्ड हुए, पैर की अंगुली फ्रैक्चर, 6 हफ्ते का आराम

Jul24,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दाहिने पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में इंजर्ड हो गए थे। ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। पंत रिवर्स स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते से जा लगी। इंग्लैंड ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। पंत दर्द में कराहते नजर आए। फिजियो टीम उन्हें चेक करने के लिए मैदान में आई। पंत का दर्द कम नहीं हुआ, जूता खोलने पर उनके पैर में सूजन नजर आई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर वैन में बैठाकर बाहर ले जाया गया। वे 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की।

Rishabh-Pant-Out-Of-Test-Series-Injured-On-The-First-Day-Of-The-Fourth-Test-Against-England-Toe-Fracture-6-Weeks-Rest




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023