September 6, 2026 14:15:23

पुणे रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार, शरद गुट के नेता बोले- कार्रवाई के पीछे राजनीतिक साजिश संभव; मौके से गांजा-शराब, हुक्का जब्त

Jul27,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। पुणे पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापेमारी में एनसीपी (एसपी) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को गिरफ्तार किया है। अपार्टमेंट से गांजा, शराब और हुक्का जब्त किया गया है। कुल 7 लोगों की गिरफ्तार हुई है, जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस से कोर्ट ले जाया गया, जहां से उन्हें 29 जुलाई तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। दामाद की गिरफ्तारी पर खडसे ने कहा- पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा उन लोगों के लिए संदेश है, जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं। प्रांजल, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी एनसीपी (एसपी) की महिला यूनिट की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

प्रांजल खेवलकर समेत सभी 7 आरोपियों पर केस दर्ज

पुणे पुलिस को खराड़ी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। पुलिस ने बताया कि पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे का सेवन कर रहे थे। ड्रग्स, शराब समेत कई नशीली चीजें जब्त की गई है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रांजल खेवलकर शरद पवार पार्टी के विधायक एकनाथ खडसे के दामाद और राष्ट्रवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे के दूसरे पति हैं। अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद रोहिणी खडसे ने अपने बचपन के दोस्त प्रांजल से शादी कर ली। खेवलकर और खडसे परिवार मुक्ताई नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी रोहिणी खडसे राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि उनके पति प्रांजल राजनीति से दूर हैं। खेवलकर एक रियल एस्टेट और इवेंट मैनेजमेंट पेशेवर हैं। उनके नाम पर चीनी और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रांजल के नाम पर एक ट्रैवल कंपनी भी है।

Eknath-Khadses-Son-In-Law-Arrested-In-Pune-Rave-Party-Sharad-Faction-Leader-Said-Political-Conspiracy-Possible-Behind-The-Action-Ganja-Liquor-Hookah-Seized-From-The-Spot




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023