September 5, 2026 13:54:58

किन्नर-कैलाश यात्रा स्थगित, एक श्रद्धालु की मौत, कुल्लू में बादल फटा, 3 दुकानें बहीं; लैंडस्लाइड की चपेट में आए 3 सरकारी आवास

Aug19,2025 | Enews Team | Shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला में बीती रात से जारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की पत्थर लगने से मौत हो गई। वहीं किन्नर कैलाश यात्रा को 11 दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया है। मृतक श्रद्धालु की पहचान गौरव गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। वहीं कुल्लू की लग वैली में रात 1 बजे बादल फटने से 3 दुकानें बह गईं। इसका पानी जब कुल्लू बाजार पहुंचा तो सरवरी नदी ने तबाही मचाई। भूतनाथ के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। शिमला के कोटखाई के खल्टूनाला के साथ चमेरा-वेलठ जीरो पॉइंट पर आज दिन में पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया। इससे उबादेश क्षेत्र का कोटखाई से संपर्क कट गया है। शिमला के रामचंद्रा चौक के पास भी तीन सरकारी आवास लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। इसके बाद प्रशासन ने रात में 35 से 40 लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचाया। छोटा शिमला के रिजेंसी होटल के पास देवदार का बड़ा पेड़ घर की छत पर गिर गया। कुल्लू में भारी बारिश को देखते हुए DC तोरुल एस रवीश ने कुल्लू और बंजार सब डिवीजन के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित कर दी है। मंडी के पधर में भी सभी स्कूलों में आज शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है। मंडी की चौहारघाटी में दो मछली फॉर्म को भी भारी नुकसान हुआ है।

Kinnar-Kailash-Yatra-Postponed-One-Devotee-Died-Cloud-Burst-In-Kullu-3-Shops-Washed-Away-3-Government-Residences-Hit-By-Landslide




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023