September 6, 2026 14:15:05

अनिल अंबानी के ठिकानों पर Cbi की रेड, एफआईआर भी दर्ज हुई, 2000 करोड़ रुपए के लोन-फ्रॉड का मामला

Aug23,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। सीबीआई ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैंक फ्रॉड के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने कंपनी के दफ्तरों और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर शनिवार 23 अगस्त छापेमारी भी की। यह फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ हुआ है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा था कि एसबीआई ने इस मामले में सीबीआई में शिकायत दर्ज करने की प्रोसेस भी शुरू की है। इसके अलावा बैंक ने अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया कार्यवाही भी शुरू की है, जो मुंबई NCLT में पेंडिंग है। इससे पहले 23 जुलाई को भी ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड यस बैंक से लिए 3000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई थी।

Cbi-Raids-Anil-Ambanis-Premises-Fir-Also-Filed-Case-Of-Loan-Fraud-Of-Rs-2000-Crore




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023