नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम आज यानी 28 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 622 रुपए बढ़कर 1,01,506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,00,884 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,240 रुपए बढ़कर 1,17,110 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,15,870 रुपए थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,200, मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,050, कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,050, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,050 और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,500 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,100 पहुंच गई।