September 5, 2026 13:20:21

एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया, डॉक्टर बोले– अगले 72 घंटे क्रिटिकल; सनी देओल की टीम बोली– घबराने की कोई बात नहीं

Nov10,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर सनी देओल की टीम की तरफ से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया- 'हमेशा की तरह यह सिर्फ अफवाह हैं। सर बेहतर हो रहे हैं। वे ऑब्जर्वेशन में हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर, देव आनंद ने कहा था- ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं

भारतीय सिनेमा के इतिहास में धर्मेंद्र को सबसे हैंडसम एक्टर माना जाता है। एक बार धर्मेंद्र को देखकर देव आनंद ने कहा था कि ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं है? उनकी सेहत और चेहरे की चमक देखकर एक बार दिलीप कुमार ने भी कहा था कि वे अगले जन्म में धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं। धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को फिट रखे हुए हैं। उनका मानना है कि उम्र महज एक आंकड़ा होता है। वे श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते थे।

Actor-Dharmendra-Is-In-Critical-Condition-Placed-On-A-Ventilator-Doctors-Say-The-Next-72-Hours-Are-Critical-Sunny-Deols-Team-Says-Theres-No-Need-To-Panic




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023