डेस्क, लुधियाना
सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कड़ी धुंध और ठंड को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर (Saharanpur) मार्ग से गुजरने वाली 16 लंबी दूरी की ट्रेनों को अगले 3 महीनों के लिए रद्द (Cancelled) करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 30 नवंबर 2025 से लागू हो गई है और फरवरी या मार्च 2026 तक जारी रहेगी, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है।
जानें, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी?
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई प्रमुख ट्रेनें इस सर्दी के मौसम में पटरी पर नहीं चलेंगी। इनमें शामिल हैं:
दिल्ली–जालंधर इंटरसिटी (14681, 14682): यह ट्रेन दिसंबर 2025 से लेकर फरवरी/मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।
काठगोदाम–जम्मूतवी गरीब रथ (12207, 12208): इसे दिसंबर से फरवरी के बीच तय दिनों में नहीं चलाया जाएगा।
कोलकाता–अमृतसर दुरगियाना (12357, 12358): यह ट्रेन भी दिसंबर से फरवरी तक कुछ खास दिनों में रद्द रहेगी।
कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त (12317, 12318): इस ट्रेन का संचालन भी सर्दियों में प्रभावित रहेगा।
योगनगरी ऋषिकेश–जम्मूतवी (14605, 14606): दिसंबर से फरवरी के चुने हुए दिनों में यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
बरौनी–अम्बाला हरीहर एक्सप्रेस (14523, 14524): इसे भी दिसंबर से फरवरी 2026 तक कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है।
लालकुआँ–अमृतसर (14615, 14616): यह ट्रेन पूरे दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी।
पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा (14617): यह ट्रेन 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक नहीं चलेगी।
16-Long-Distance-Trains-Canceled-For-The-Next-3-Months-Due-To-Cold-And-Fog