September 5, 2026 13:23:29

किसानों के कूच से पहले दिल्ली में धारा 144:भीड़ पर पाबंदी, ट्रैक्टर की एंट्री बंद; पंजाब-हरियाणा, दिल्ली बॉर्डर सील, चंडीगढ़ में आज मीटिंग

Feb12,2024 | Enews Team | Delhi

दिल्ली। पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठनों के 13 फरवरी के कूच को देखते हुए दिल्ली में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने इसके आदेश जारी किए। जिसके बाद दिल्ली में भीड़ जुटाने पर पाबंदी लग गई है। ट्रैक्टरों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है। लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। हथियारों से लेकर लाठी-पत्थर भी दिल्ली में नहीं ले जाने दिए जाएंगे। वहीं कल के दिल्ली कूच से पहले किसानों की फसल पर MSP गारंटी कानून को लेकर चंडीगढ़ में शाम को 5 बजे केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक होगी। जिसमें पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय और किसान नेता शामिल होंगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब और हरियाणा के शंभू, खनौरी समेत सभी बॉर्डर सीमेंट के स्लैब, कंटीली तारों, कीलों और खुदाई कर सील किए जा चुके हैं। हरियाणा के दिल्ली से सटे सिंघु और टिकरी बॉर्डर भी सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं।
BSF और CRPF की 64 कंपनियां भेजी
वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी लोहे के बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यहां धारा-144 लागू करते हुए यूपी-हरियाणा जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। सोमवार सवेरे UP को दिल्ली से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-9 की सर्विस लेन को बंद कर दिया है। हरियाणा में हालात संभालने के लिए केंद्र ने BSF और CRPF की 64 कंपनियां भेजी हैं। भारतीय किसान यूनियन उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नेता हरिंदर सिंह ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है।

हरियाणा में 3 टेंपरेरी जेलें बनाई
हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने से लेकर गिरफ्तारी तक की तैयारी कर ली है। इसके लिए सिरसा के चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम डबवाली में 2 टेंपरेरी जेलें बनाई हैं। राज्यपाल ने इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। पिछली बार आंदोलन का केंद्र रहे सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर आज किसी भी समय आवाजाही बंद कर दी जाएगी। सबसे पहले ट्रक और अन्य मालवाहक गाड़ियों को बंद किया जाएगा। 13 फरवरी यानी मंगलवार को इसे सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान बसें और अन्य वाहन KMP कुंडली बॉर्डर से जाएंगी।

Section-144-In-Delhi-Before-Farmers-March-Ban-On-Crowd-Entry-Of-Tractors-Closed-Punjab-Haryana-Delhi-Border-Seal-Meeting-Today-In-Chandigarh




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023