September 5, 2026 13:55:59

जालंधर में अनोखे तरीके से मनाया शहीदी दिवस: कपड़ों पर लगाए दवाईयों के पत्ते, नशे से दूर रहने का दिया संदेश; सांसद रिंकू ने भी किया नमन

Mar23,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। शहीदी दिवस पर शनिवार को पंजाब के जालंधर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद-ए-आजम को याद करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का 93वां बलिदान दिवस शहीद भगत सिंह चौक में मनाया गया और सभी पार्टी के नेताओं ने लोगों को शहीद भगत सिंह की शहीदी को लेकर जागरुक किया। इसी तरह फैन भगत सिंह नाम से एक संस्था चलाने वाले मनीश राजपूत ने अनोखे तरीके से शहीदी दिवस मनाया। बताया गया कि भारत के शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने आज ही के दिन खुशी-खुशी फांसी के फंदे को चूमा था। जब शहीद भगत सिंह सिर्फ 23 वर्ष के थे। समाज सेवी संस्था चलाने वाले मनीष राजपूत भी अपने साथियों के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा। मनीष ने अपने कपड़ों पर कई प्रकार की दवाईयों के पत्तों लटका रखे थे। उसने बताया कि शहीदों ने पंजाब को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी ने दी। मगर पंजाब को आज नशा बर्बाद कर रहा था। इसलिए वह भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अनोखे ढंग से मार्च निकाल रहे हैं। राजपूत के साथ उनके साथी भी मौजूद थे। सभी के हाथ में अलग अलग स्लोगन वाली तख्तियां ले रखी थी। राजपूत ने कहा कि पंजाब में को नशा खत्म होने पर ही हम पंजाब को बचा पाएंगे। जालंधर से आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू, जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल सहित कई पार्टियों के नेता शहीद भगत सिंह की मूर्ति पहुंचे और शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद रिंकू ने युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए कहा- हमारे यूथ के लिए भगत सिंह के प्रेरणा है। आज उन्हीं के बलिदान के चलते पंजाब में हर व्यक्ति की आजादी से रह पा रहा है।

Martyrdom-Day-Celebrated-In-A-Unique-Way-In-Jalandhar-Medicine-Leaves-Were-Put-On-Clothes-Message-Given-To-Stay-Away-From-Drugs-Mp-Rinku-Also-Paid-Tribute




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023