September 5, 2026 13:11:41

डीजे के बेस ने फाड़े कान, 250 लोग 70 हॉस्पिटल्स में भर्ती

Apr16,2024 | Enews Punjab Team | Maharastra

औरंगाबाद, महाराष्ट्र महाराष्ट्र में अंबेडकर जयंती पर लोग डीजे पर उत्सव का आनंद ले रहे थे। इस उत्सव में डीजे की आवाज इतनी तेज कर दी गई कि 250 लोग बीमार पड़ गये। सभी लोगों को तुरंत 70 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र में अंबेडकर जयंती के मौके पर डीजे बज रहा था। सभी लोग हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती मना रहे थे। तभी अचानक डीजे की आवाज इतनी तेज हो गई कि हर कोई अचानक सुन्न हो गया। डीजे की तेज आवाज सुनकर 250 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। किसी को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। जिसके बाद उत्सव में अफरा-तफरी मच गई। इन सभी मरीजों को 70 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद एक युवक मनोज तिवारी ने बताया कि इस उत्सव में डीजे का बेस इतना तेज हो गया कि वहां खड़े लोगों के कान सुन्न हो गए और सुनना बंद हो गया। जिसके बाद लोगों में घबराहट और बैचेनी सी पैदा होने लगी और लोगों का सिर भी फटने लगा।

Dj-Bass-Tore-Ears-250-People-Admitted-To-Hospital




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023