ई न्यूज पंजाब, लुधियाना प्रार्थना सभा में श्रद्धेय श्री नरेश सोनी जी(भाई साहिब) ने परम पूज्य श्री स्वामी जी महाराज एवम् परम पूज्य बड़े पिता जी महाराज से सब के सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि गुरुजनों की कृपा से सब को सुखी, स्वस्थ एवं सम्मानित जीवन मिले। सभी के कष्टों क्लेशों का निवारण हो। मेरे राम हम सभी से अधिक से अधिक अपने नाम का जप सिमरन करवाईगा। हमारा मन अपने चरणों मे लगाई रखियेगा। हमें अपने पथ पर आप चलियेगा। हम इस आशा और विश्वास से आये है की आप हमारे अवगुण न देखते हुए हमें भी इस भव सागर से पार लगा देंगे। सोनी जी ने कहा कि - हमें अपनी नियत साफ रखनी चाहिए। अगर हमारी नियत साफ है तो हम पर प्रभु कृपा और हमारे कष्टो का निवारण होगा ही होगा। अगर हमारे मन में खोट होगी तो हमारे पास सब कुछ होते हुए भी हमारे मन को शांति नही मिलेगी। नियत में खोट से रस वाला भी रस रहित हो जाता है। देने वाला तो प्रभु राम है। इस लिये हमें दूसरों को देख कर जलना नही है। मेहनत करते हुए प्रभु से मेहर मांगनी है। क्योंकि मेहर में ही सब कुछ है। दूसरों की उन्नति को देख कर सड़ना नही चाहिये। ईर्ष्या आग के समान है। ईर्ष्यालु व्यक्ति कभी सुखी नही हो सकता। बड़े से बड़ा अहंकारी भी इस दुनिया में जीवित नही रहा। उत्तम का संग करके ही हम ज्ञान को पा सकते है। जैसे नाली का जल गंगा जी में मिल कर चरणामृत बन जाता है ऐसे ही अवगुणी व्यक्ति संत का संग करके ज्ञानी बन जाता है। संसार में समर्पण से ही कुछ पाया जा सकता है। महाराज के दरबार में शरणागत हो कर आना चाहिए।आत्मा को जगाने का सुगम साधन गुरु की शरण और सत्संग है। जाने अनजाने हुई भूल को स्वीकार करते हुए उसे क्षमा करवाने प्रार्थना सभा में आना चाहिए। प्रभु से हर समय मेहर की याचना करनी है। सच्चे भक्त जीवन के हर क्षण को भगवान् का आशीर्वाद मानकर उसे स्वीकार करते हैं, सुख और दुःख प्रभु की ही कृपा का परिणाम ही तो हैं। चाहे दुःख आये या सुख आये हमें हर समय परम पिता परमात्मा का धन्यवाद करना चाहिए कि उन्होंने हमें यह मानव जीवन दिया। भाई साहिब ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की कृपा से पूज्य बड़े पिताजी श्री भगत हंसराज जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य श्री कृष्ण जी महाराज (पिताजी) एवं पूज्य श्री रेखाजी महाराज (माँ जी) के पावन सानिध्य में श्री राम शरणम् , गोहाना में 90 दिवसीय जप यज्ञ 8 दिसंबर 2019 को आरम्भ होगा।