September 16, 2026 15:27:20
लुधियाना में भाजपा और आप वर्करों में धक्का मुक्की, जमकर हुई गाली गलौज

लुधियाना में भाजपा और आप वर्करों में धक्का मुक्की, जमकर हुई गाली गलौज

Sep1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। 1984 के सिख दंगों के मुजरिम सज्जन कुमार की अंतिम यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों की मौजूदगी को लेकर पंजाब का सियासी पारा उबल पड़ा है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने सूबे के चार प्रमुख शहरों लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में आक्रामक विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालयों को घेरने का प्रयास किया। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा घेरे को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी दाना मंडी स्थित भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे, जिन्हें रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और झूमाझपटी देखने को मिली। जब प्रदर्शनकारी दफ्तर के करीब पहुंचे, तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी और तनातनी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने समय रहते भाजपा कार्यकर्ताओं को परिसर के अंदर ही सीमित रखकर किसी बड़े टकराव को टाल दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए लुधियाना में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय विधायकों और पार्षदों की मौजूदगी की संभावना के चलते दाना मंडी स्थित भाजपा दफ्तर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने दफ्तर से आधे किलोमीटर दूर दोनों दिशाओं में मजबूत बैरिकेडिंग कर दी थी । प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वर्ष 1984 का सिख नरसंहार पंजाब के लोगों और सिख समुदाय के सीने पर ऐसा घाव है जो कभी नहीं भर सकता। न्यायपालिका द्वारा गुनहगार ठहराए गए शख्स की अंतिम यात्रा में शामिल होकर भाजपा सांसदों ने जो रुख दिखाया है, उसने सिख समाज की संवेदनाओं पर नमक छिड़कने का काम किया है। इस कृत्य से भारतीय जनता पार्टी का सिख विरोधी चरित्र जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है। दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पंजाब में मौजूदा सरकार के केवल तीन महीने शेष बचे हैं, जिसके बाद राज्य की जनता इस शासन को सत्ता से बेदखल कर सबक सिखाएगी।

Scuffle-And-Heated-Exchange-Of-Abuses-Between-Bjp-And-Aap-Workers-In-Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं