September 16, 2026 16:31:20
लुधियाना के नामी डॉक्टर खिलाफ मामला दर्ज, एम्बुलेंस को जबरन रोककर मरीज की जान को खतरे में डालने का आ

लुधियाना के नामी डॉक्टर खिलाफ मामला दर्ज, एम्बुलेंस को जबरन रोककर मरीज की जान को खतरे में डालने का आरोप

Aug24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के पास एक डॉक्टर द्वारा एम्बुलेंस को रोककर चालक के साथ मारपीट की गई। वहीं एम्बुलेंस की चाबी निकालकर उसमें सवार मरीज की जान को खतरे में डाला। डॉक्टर होते हुए ऐसी लापरवाही करने पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने अर्शदीप सिंह निवासी गांव उड़ांग, श्री मुक्तसर साहिब की शिकायत पर डॉ. हरमन सोबती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता अर्शदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 22 अगस्त को अपनी एम्बुलेंस में सहायक जगदीप सिंह के साथ मरीज माया देवी को घर छोड़ने जा रहा था। जब वे डी.एम.सी. अस्पताल जाने वाले कट के पास पहुंचे, तो आगे चल रही कॉफी रंग की ऑडी Q-7 कार के चालक डॉ. हरमन सोबती ने अचानक ब्रेक लगा दी। कार के अचानक ब्रेक मारने से एम्बुलेंस पीछे से टकरा गई, हालांकि किसी भी वाहन का नुकसान नहीं हुआ। इसके बावजूद ऑडी ड्राइवर डॉ. हरमन सोबती ने तैश में आकर एम्बुलेंस चालक के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। उसने एम्बुलेंस की चाबी निकाल ली। चाबी निकलने से गाड़ी का एसी बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद मरीज माया देवी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें घबराहट होने लगी। डाक्टर सोबती खुद डाक्टर पेशे से है फिर भी उन्होंने मरीज की हालत पर ध्यान नहीं दिया। फिर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
---

Case-Registered-Against-A-Prominent-Ludhiana-Doctor-Accused-Of-Forcibly-Stopping-An-Ambulance-And-Endangering-A-Patients-Life



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं