October 8, 2026 03:53:27
लुधियाना में 81.54 करोड़ के सड़क सफाई टेंडर पर विवाद, कांग्रेसियों ने मेयर आवास के बाहर लगाया धरना

लुधियाना में 81.54 करोड़ के सड़क सफाई टेंडर पर विवाद, कांग्रेसियों ने मेयर आवास के बाहर लगाया धरना

Oct7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम में डीप क्लीनिंग मैकेनिकल स्वीपिंग और रोड वॉशिंग के ₹81.54 करोड़ के टेंडर (मत्ता नंबर 11) को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस भारी-भरकम टेंडर को जबरन पास कराने की कोशिशों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के सभी पार्षदों ने मेयर के सरकारी आवास के बाहर धरना लगा दिया है। पार्षदों का आरोप है कि जनता के टैक्स के पैसे की सरेआम बर्बादी की जा रही है। इस पूरे मामले में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के एक सदस्य ने नगर निगम कमिश्नर को लिखित पत्र सौंपकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और टेंडर को तुरंत रद्द करने की मांग की है। 6 अक्टूबर 2026 को हुई एफएंडसीसी की मीटिंग में वित्तीय और तकनीकी आपत्तियों के कारण मत्ता नंबर 11 (डीप क्लीनिंग व रोड वॉशिंग) को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद रात 9:15 बजे सप्लीमेंट्री एजेंडा थमा दिया गया और 7 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे मेयर हाउस में दोबारा बुलाकर खारिज प्रस्ताव को जबरन मंजूर कराने का दबाव बनाया जा रहा है। निगम पर 81.54 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय बोझ डाला जा रहा है, जबकि मौजूदा साल के बजट में इतनी बड़ी रकम के लिए कोई उचित प्रावधान ही नहीं रखा गया है। निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए थापर यूनिवर्सिटी से तकनीकी राय मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने साफ चेतावनी दी है कि सड़कों को बार-बार पानी से धोने से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने इस अहम तकनीकी राय को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

पुरानी मशीनों का हिसाब नहीं, नए टेंडर की तैयारी
निगम के पास पहले से ही मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें हैं, जिन्हें ठेकेदार द्वारा चलाया जा रहा है। नई मशीनों पर करोड़ों लुटाने से पहले पुरानी मशीनों की क्षमता, मेंटेनेंस और प्रति किलोमीटर खर्च की कोई जांच नहीं की गई। शहर में 24×7 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के कारण सड़कें खुदी और टूटी पड़ी हैं। ऐसे समय में जब सड़कों की तत्काल मरम्मत की जरूरत है, तब महज 697 किलोमीटर सड़कों की सफाई पर 81 करोड़ से ज्यादा खर्च करना निगम की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Controversy-Over-81-54-Crore-Road-Cleaning-Tender-In-Ludhiana-Congress-Members-Stage-Protest-Outside-Mayors-Residence

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं