October 6, 2026 23:51:47
ब्रेकिंग न्यूज - सीएम भगवंत मान के साढू को ईडी ने तलब किया: रेप केस में 5 करोड़ की कथित रिश्वत के माम

ब्रेकिंग न्यूज - सीएम भगवंत मान के साढू को ईडी ने तलब किया: रेप केस में 5 करोड़ की कथित रिश्वत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Oct6,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में रेप केस में कथित 5 करोड़ की रिश्वत के मामले में ईडी ने CM भगवंत मान के साढू अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन भेजकर तलब किया है। मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के जीजा ग्रेवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ग्रेवाल ग्रेवाल ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक प्रमुख पंजाबी फिल्म कलाकार हैं। वह पंजाबी मूवी मौजां ही मौजां और स्नोमैन जैसे कई पंजाबी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर रेप, ब्लैकमेल और धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मोहाली के सोहाना थाने में 1 मई को FIR दर्ज की गई थी। शिकायत में 26 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए, ब्लैकमेल किया गया और धमकाया गया। इसी केस के दौरान आरोप सामने आया कि FIR रद्द कराने और मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे गए।

अमरदीप ग्रेवाल का नाम कैसे आया?
इस मामले में अमरदीप सिंह ग्रेवाल का नाम एक आरोप के कारण सामने आया। पीड़िता के पिता की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया कि अमरदीप ग्रेवाल मुख्यमंत्री की पत्नी से कथित तौर पर करीबी संबंध रखने वाला व्यक्ति है और उसके जरिए केस को खत्म कराने की कोशिश की जा रही थी। दूसरी तरफ, गुरी चहल के दोस्त सिमरनजीत सिंह हुंदल की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में भी ग्रेवाल को लेकर आरोप लगाए गए। उसमें दावा किया गया कि ग्रेवाल कथित तौर पर रेप के मामलों को खत्म कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की मांग कर रहा था। यानी ग्रेवाल की भूमिका को लेकर आरोप यह है कि वह कथित तौर पर आरोपी पक्ष और राजनीतिक प्रभाव के बीच बिचौलिए की भूमिका में था।

हाईकोर्ट में क्या हुआ?
पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट में आशंका जताई कि स्थानीय पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। कोर्ट के सामने आरोप लगाया गया कि FIR रद्द कराने के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। 20 जुलाई को हाईकोर्ट ने मामले की जांच स्थानीय पुलिस से हटाकर स्पेशल डीजीपी की निगरानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपने का आदेश दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में 5 करोड़ रुपए की कथित मांग और मुख्यमंत्री की पत्नी से कथित संबंधों वाले आरोपों का किया। हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि वह उस समय इन आरोपों की सच्चाई तय नहीं कर रहा है।

फिर 5 करोड़ की बात सार्वजनिक कैसे हुई?
इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस रणजीत सिंह ने भी सार्वजनिक रूप से आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं में मुख्यमंत्री की पत्नी से कथित तौर पर जुड़े व्यक्ति के जरिए रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। भाजपा और विपक्षी नेताओं ने इन आरोपों को लेकर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री की पत्नी पर सवाल उठाए। भाजपा ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया। AAP और गुरप्रीत कौर ने आरोपों को खारिज किया।

Breaking-News-Ed-Summons-Cm-Bhagwant-Manns-Brother-In-Law-Called-For-Questioning-Regarding-An-Alleged-5-Crore-Bribe-In-A-Rape-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं