September 10, 2026 01:00:34
आईपीएल के लिए इस बार दोपहर में होगी नीलामी, कुल 332 खिलाड़ियों में 186 खिलाड़ी भारत से

आईपीएल के लिए इस बार दोपहर में होगी नीलामी, कुल 332 खिलाड़ियों में 186 खिलाड़ी भारत से

2 करोड़ के बेस प्राइस में शामिल 7 खिलाड़ियोंं में 4 ऑस्ट्रेलियाई, इनमें एक भी भारतीय नहीं

Dec13,2019 | Enews Team | Delhi

-1.5 करोड़ के बेस प्राइस में 10 खिलाड़ी, इनमें भारत के सिर्फ रॉबिन उथप्पा का नाम शामिल एजेंसी, नई दिल्ली                           भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020 आईपीएल के लिए होने वाले नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में बड़ी बात यह है कि इसमें 186 खिलाड़ी भारतीय हैं। 19 दिसंबर को कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। यह पहली बार है कि आईपीएल की ओर से यह नीलामी दोपहर में रखी गई है, इससे पहले यह नीलामी सुबह में करवाई जाती थी।  यह बदलाव  टीवी प्राइम टाइम स्लॉट को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नीलामी के लिए रजिस्टर्ड 997 में से 332 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।इस लिस्ट में भारत के 186 खिलाड़ी हैं। 143 विदेशी और 3 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य के खिलाड़ी हैं। पहली बार अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर फ्रैंचाइजी बोली लगा सकते हैं। 1 करोड़ के बेस प्राइस में पीयूष, यूसुफ और उनादकट शामिल2 करोड़ के टॉप बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। वहीं, 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रॉबिन उथप्पा इकलौते भारतीय हैं। 1 करोड़ की लिस्ट में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट शामिल हैं। उनादकट पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिके थे, तब उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।

Ipl-Auction

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026