अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया
Sep9,2026
| Enews Team | Amritsar
अमृतसर| पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना लोपोके पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की हैं। आरोपी की पहचान करणजीत सिंह उर्फ करन पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव कोहाला थाना लोपोके के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 8 सितंबर 2026 को थाना लोपोके में दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद हथियारों को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
Youth-Arrested-With-Weapons-In-Amritsar-2-Pistols-Recovered-He-Was-Holding-A-Heavy-Envelope-And-Panicked-Upon-Seeing-The-Police