September 10, 2026 00:25:44
ईरान: तेहरान में क्रैश हुए विमान में सवार सभी 170 यात्रियों की मौत

ईरान: तेहरान में क्रैश हुए विमान में सवार सभी 170 यात्रियों की मौत

Jan8,2020 | Enews Team | Iran

एजेंसी, ईरान                                      ईरान के खोमैनी हवाई अड्डे के पास 170 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ईरान की रेड क्रिसेंट ने कहा है कि तेहरान से उड़ान भरने के बाद बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक यूक्रेनी यात्री विमान में सवार सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई है। इस विमान में 10 क्रू मेंबर्स भी सवार थे। यह भी जानकारी आ रही है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के चलते  यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ है । मीडिया के अनुसार, 170 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेन का बोइंग 737 विमान ईरान के खोमैनी हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।    रेड क्रिसेंट के प्रमुख ने बताया कि स्पष्ट रूप से यह असंभव है कि फ्लाइट PS-752 पर सवार कोई भी यात्री जीवित हो। यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव उड़ान पर था। पहले दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी  बताया जा रहा है, लेकिन इसके साथ यह भी जानकारी आ रही है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के चलते  यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अमेरिकी एयरबेस पर हमला: इजरायल ने किया हाई एलर्ट इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान के हमले मद्देनजर इजरायल ने अपनी वायु सेना को हाई एलर्ट कर दिया है।  स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि इस समय इजरायल की वायु सेना के विमान लेबनान क्षेत्र में उड़ान पर है। इससे पहले ईरान की मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमले के लिये उनके क्षेत्रों एवं सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करेगा तो उन पर हमला किया जायेगा।ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों इरबिल और अयन अल असद एयरबेस को निशाना बताते हुये मिसाइलों से हमला किया था। अमेरिका के ड्रोन रॉकेट हमले में पिछले शुक्रवार को ईरान के शीर्ष कामंडर जनरल कासिम सुलेमानी समेत कई लोगों के मारे जाने के बाद ईरान के सुरक्षाबलों ने प्रतिशोध लेने की धमकी दी थी।    

Airplane-Crashed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026