October 9, 2026 15:29:10
पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा Ptm:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा Ptm:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां; व्हाट्सएप पर भेजने होंगे क्लिप

Oct9,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित की जा रही है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब की डायरेक्टर किरन शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और स्कूलों में आयोजित गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा। SCERT की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारियों को मेगा पीटीएम की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इससे पहले 6 अक्टूबर को भी इस संबंध में पत्र जारी किया गया था।

निर्देशों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को होने वाली मेगा पीटीएम के दौरान सरकारी स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों में आयोजित गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि वे बच्चों की पढ़ाई और स्कूल में उनकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। SCERT ने स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और स्कूल प्रमुख मेगा पीटीएम से जुड़ी गतिविधियों की वीडियो बनाकर निर्धारित WhatsApp नंबर 8353006154 पर भेजेंगे। इसके अलावा, मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों की भागीदारी से जुड़ी गतिविधियों को भी रिकॉर्ड करने के लिए कहा गया है।
निर्देशों में मिशन समर्थ और मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना से संबंधित गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने को भी कहा गया है। वीडियो में संबंधित गतिविधियों और उनमें विद्यार्थियों की भागीदारी को दर्शाया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और मेगा पीटीएम की गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार रखने के लिए कहा गया है। यह पत्र पंजाब के संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।

Mega-Ptm-In-Punjab-Government-Schools-Parents-To-Receive-Children-S-Progress-Reports-Achievements-To-Be-Showcased-Via-Videos-Clips-To-Be-Sent-Via-Whatsapp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं