लुधियाना | ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 15 युवकों ने लाठी-डंडों से एक परिवार और गली में रहने वाले लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चों को पिटता देख बुजुर्ग ने दीवार से छलांग लगा दी और हमलावरों का मुकाबला कर उन्हें बचाने की कोशिश की। मामला न्यू बहादुर के स्थित बाजीगर डेरा गांव का है। बुजुर्ग करतार चंद के घर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी। करतार चंद के परिवार और पूरे मोहल्ले ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यहां छोटे बच्चे खेलते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
Clash-Over-Transformer-Installation-15-Youths-Attacked-A-Family-Striking-Them-With-Sticks-And-Rods-An-Elderly-Person-Jumped-Over-A-Wall-To-Save-The-Children