October 8, 2026 05:37:00
लुधियाना में एक्साइज के एडिशनल कमिश्नर से मारपीट, बिना परमिशन ऑफिस में घुसने का विरोध करने पर पीटा,

लुधियाना में एक्साइज के एडिशनल कमिश्नर से मारपीट, बिना परमिशन ऑफिस में घुसने का विरोध करने पर पीटा, फोन भी तोड़ा

Aug20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गुरुवार को एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिकारी से गाली-गलौज करने के बाद धक्का-मुक्की की और उनकी कमीज फाड़ दी। व्यक्ति ने अधिकारी की छाती पर मुक्के मारने के साथ उनका सरकारी मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर ने थाना डिविजन नंबर पांच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने बताया कि वह अपने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ ठेकेदार भी दफ्तर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पंकज मल्होत्रा नाम का व्यक्ति उनके दफ्तर में दाखिल हो गया। अमित गोयल के मुताबिक, उन्होंने पंकज मल्होत्रा से पूछा कि वह बिना अनुमति उनके कमरे में कैसे आया? इस पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ ऊंची आवाज में बात करने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

गाली गलोच से रोका तो मारपीट की
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी से कहा कि गाली-गलौज न करे, क्योंकि यह सरकारी और पब्लिक दफ्तर है। आरोप है कि इसके बाद पंकज मल्होत्रा ने उन्हें धक्का दिया और अचानक हाइपर होकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनकी कमीज फाड़ दी। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए उनकी छाती पर मुक्के मारे। मारपीट के कारण उनकी छाती में काफी दर्द हो रहा है। अमित गोयल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मारपीट के दौरान उनका ऑफिशियल मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया।

Additional-Excise-Commissioner-Assaulted-In-Ludhiana-Beaten-For-Objecting-To-Unauthorized-Entry-Into-The-Office-Phone-Also-Smashed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं