लोधी क्लब में 2 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कुल आठ पदों और दो एग्जीक्यूटिव के लिए 20 उम्मीदवारों की ओर से अपने नामांकन भरे गए हैं । ये सभी नामांकन 24 फरवरी को भरे गए हैं। नामांकन भरने वालों में डॉक्टर सरजू रल्हन, अरविंदर सिंह पाड़ा, रितु चंदना, ज्योति ग्रोवर, हरिंदर सिंह राजीव गुप्ता, राम नारायण शर्मा, अनु बंसल, मनीष गुप्ता, नीरज आनंद नाजी, आशीष किशोर सक्सेना, आकाश गुप्ता, राजेंद्र कुमार गोयल, निशित सिंघानिया अमित जिंदल, इश्करण सिंह डंग, सुखपाल सिंह, महेश खन्ना, अजय मेहता और विशाल गर्ग के नाम शामिल है। गौर हो की इस चुनाव में डॉक्टर सरजू रल्हन और मनीष गुप्ता के बीच में जनरल सेक्रेटरी के पद पर मुकाबला है। कल इन नामांकन की स्क्रुटनी की जाएगी और 27 फरवरी को इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन विड्रोल कर सकेंगे
Lodhi-Club-Elections-20-Candidates-In-The-Fray-Nomination-Process-Completed