ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बिंदिया सूद स्कूल ऑफ डांसिंग और रिदम डांडिया 2019 की ओर से एमबीडी मॉल में लुधियाना की सबसे बड़ी डासिंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें मिस इंडिया टीन वर्ल्ड वाइड ईशा मालवीय ने बच्चों के साथ डासिंग का जनून रखने वाले युवाओं व महिलाएं को बालीवुड डासिंग व डांडिया डांस के स्टैपस के बेहतरीन टिप्स दिए। इस वर्कशाप की ये भी बड़ी खासियत थी कि इस एक प्लेटफार्म में 6 डासिंग गुरु ने अपने अपने डांस के गुण बच्चों व युवाओं को दिए। गौर हो कि लुधिआना में बिगेस्ट डांडिया ईवेंट 6 अक्टूबर को पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स रॉयल रिसिडेंसी के मैजेस्टिक फार्मस में होने जा रहा है। जिसमें मिस इंडिया टीन वर्ल्ड वाइड ईशा मालवीय परफोम करेंगी और इसके अलावाव वर्ष त्रिपाठी लीडिंग बालीवुड सिंगर साथ मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर बिंदिया सूद ने कहा कि ये पंजाब में पहली ऐसी डांस वर्कशाप जिसमें इतने बडे़ स्तर के डासिंग एक्सपर्ट व कोरियोग्राफर्स ने हिस्सा ले अपनी टेक्नीक सब तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि टैलीविजन व फिल्मों में डांस देखकर बच्चों में रहता है कि ये स्टैप कैसे किया गया और इस वर्कशाप में यही टेक्नीक उन तक पहुंचाना उनका अहम मकसद था। 6 अक्टूबर को होने जा रहे डांस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते उन्होंने बताया कि इसमें थ्री लेबल का स्टेज परफोरमेंस रहेगा और राजस्थानी डांसर्स की ओर से वैलकम किया जाएगा। डीजे केवीटीए एंड एनआईटीजैड मुंबई का रहेगा। इस अवसर पर पक्खोवाल रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल रमणप्रीत सहित
Bindiya sood school of Dancing