September 10, 2026 03:27:44
हिमाचल में लैंडस्लाइड, 345 सड़कें बंद:अब तक 137 की मौत, 34 लापता; हरियाणा में अलग-अलग नहरों से 4 शव

हिमाचल में लैंडस्लाइड, 345 सड़कें बंद:अब तक 137 की मौत, 34 लापता; हरियाणा में अलग-अलग नहरों से 4 शव मिले

Jul24,2025 | Enews Team | Himachal Pardesh

हिमाचल प्रदेश। मौसम विभाग ने गुरुवार को आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली, गोवा, तेलंगाना सहित 6 राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं। राज्य में 22 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 लापता हैं। इस दौरान 1382 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति भी नष्ट हो चुकी है। उधर हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर नहरों में चार लाशें मिलीं। दिल्ली-NCR में बीते दिन लगातार बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। नोएडा में 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात कोसी बराज के 26 गेट खोले गए और करीब 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

Landslide-In-Himachal-345-Roads-Closed-137-Dead-34-Missing-So-Far-4-Bodies-Found-From-Different-Canals-In-Haryana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026