September 10, 2026 04:45:56
रसोई गैस लीक होने से घर जला, दो परिवारों के सिर से छीनी छत

रसोई गैस लीक होने से घर जला, दो परिवारों के सिर से छीनी छत

Dec14,2022 | Enews Team | Himachal Pardesh

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीते दिन एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह घर में रखे रसोई गैस के सिलैंडर में लीकेज को बताया जा रहा है। जिस कारण पूरा घर जल गया। सर्दी के इस मौसम में दो भाइयों के परिवारों के सिर से छत छिन गई।प्रशासन ने मौके का मुआयना करने के बाद नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना भटियात इलाके के गांव घोड़शुम्भा की है। इन दिनों इलाके का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सैल्सियस चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां निधिया राम और छोटा भाई राम अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर में अचानक घर में आ लग गई। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। पड़ोसियों ने सूचना दी तो ये मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया और टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उधर, पटवारी अमीर खान, प्रधान सोनू देवी और वार्ड पंच ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित दोनों भाइयों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। दूसरी ओर दमकल विभाग की मानें तो आग लगने की असल वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि घर में रखे रसोई गैस के सिलैंडर में लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ होगा

House Burnt Due To Leaking Lpg Roof Snatched From The Heads Of Two Families

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026