September 14, 2026 13:06:31
बारिश के बाद पानी पानी हुआ लुधियाना, कहीं सड़क धंसी तो कहीं कार पलटी, सीवरेज में गिरा बुजुर्ग, निगम क

बारिश के बाद पानी पानी हुआ लुधियाना, कहीं सड़क धंसी तो कहीं कार पलटी, सीवरेज में गिरा बुजुर्ग, निगम के दावों की खुली पोल

Jul30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कुछ घंटों की बारिश के बाद पूरा शहर पानी पानी हो गया। पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोट मंगल सिंह नगर इलाके में ड्यूटी पर जा रहा बुजुर्ग साइकिल समेत खुले सीवरेज में जा गिरा। बुजुर्ग के मुताबिक गटर में लोहे के सरिए लगे थे, जिस वक्त वह गिरा तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन उसने अपने पैर सरिए में फंसा लिए। जिसके बाद उन्हीं पर पैर रखकर वह बाहर की तरफ निकला और मदद मांगी। जिसके बाद लोगों ने बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें लगी हैं। वहीं तेज बारिश के बीच गुरदेव नगर में अचानक सड़क धंस गई। यह कार फैक्ट्री मालिक शिवम गुप्ता की थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर ने बताया कि वह कार लेकर गुरदेव नगर में हीरो बेकरी की बैकसाइड वाली गली से जा रहा था। इसी दौरान कार एक साइड से दब रही थी। इस बारे में बाहर से गुजर रहे व्यक्ति ने उसे बताया। जब वह देखने के लिए बाहर निकला तो अचानक कार धंसी सड़क में पलट गई। लुधियाना के मॉडल टाउन रोड पर दीप अस्पताल के बाहर सड़क पर बने गड्‌ढे के कारण पानी में 5 ई-रिक्शा पलट चुके हैं। समाज सेवी अरविंद शर्मा ने बताया कि वो लगातार नगर निगम के वाररूम में शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई नहीं आया। लुधियाना में तेज बारिश के बाद हैबोवाल, ढोलेवाल, प्रताप चौक, जनकपुरी, गणेश नगर, हरगोविंद नगर, नीला झंडा रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, हजूरी रोड, चौड़ा बाजार, घंटाघर समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई बाजारों में पानी दुकानों के भीतर घुस गया है। नगर निगम की तरफ से बरसाती पानी के जल्द निकासी के दावों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

रवनीत बिट्‌टू ने सरकार को घेरा

इसी बीच लुधियाना के पूर्व सांसद रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- 'स्मार्ट सिटी' की हालत देखिए। भगवंत मान सरकार के तथाकथित 'बदलाव' की सच्चाई आज लुधियाना की सड़कों पर तैर रही है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी पानी में डूबी हुई है और आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ विज्ञापनों के जरिए विकास कर रही है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और मुख्यमंत्री झूठे सपने बेचने में व्यस्त हैं। क्या यही आपका 'रंगला पंजाब' है।

Ludhiana-Inundated-After-Rain-Roads-Caved-In-A-Car-Overturned-And-An-Elderly-Man-Fell-Into-A-Sewer-Exposing-The-Hollowness-Of-The-Municipal-Corporations-Claims



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं