पंजाब पुलिस के Asi पर आतंकी हमला, टीटीएच ने ली जिम्मेदारी, दोबारा निशाना बनाने की धमकी
Sep13,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में 11 सितंबर को एएसआई जसवंत सिंह पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) ने किया है। सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, संगठन की ओर से जारी पोस्टर में हमले का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारी को दोबारा निशाना बनाने की धमकी दी गई है। हालांकि, इस वायरल पोस्टर और इसमें किए गए दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टर के मुताबिक, अजनाला के भल्ला गांव में ASI जसवंत सिंह पर हमला TTH की ओर से किया गया। संगठन ने दावा किया कि हमले में ASI घायल हुए हैं। इसके साथ ही उन्हें दोबारा निशाना बनाने की बात कही गई है। TTH ने पोस्टर में भारत में रहने वाले मुसलमानों को बधाई देने का भी जिक्र किया है। संगठन ने भारतीय पुलिस और सेना को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दावा किया कि अब वे उसका विरोध करने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।
आने वाले दिनों में बड़े हमले की धमकी
पोस्टर में TTH की पंजाब, भारत इकाई के कमांडर अमीर/नायब सैपन-सालार संगार यार को मिशन सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए बधाई दी गई है। संगठन ने भारतीय सेना, पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मचारियों को भी धमकी दी है। इसमें कहा गया है कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने दावा किया है कि इस घटना का वीडियो जल्द जारी किया जाएगा।
Terrorist-Attack-On-Punjab-Police-Asi-Tth-Claims-Responsibility-Threatens-Further-Attacks